अपडेटेड 6 December 2024 at 21:37 IST
UP: अजूबा! महोबा में युवती को सांप ने 11 बार काटा फिर भी बच गई, टोना-टोटका सब...नहीं छोड़ रहा पीछा
रोशनी का पिता दलपत बताता है कि घर हो, खेत हो या अस्पताल, सांप उसे कहीं भी खोज लेता है। एक बार तो जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेड पर ही उसने रोशनी को डस लिया
- भारत
- 3 min read

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 19 साल की युवती की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। बीते पांच सालों से एक रहस्यमयी काला सांप न केवल उसका पीछा कर रहा है, बल्कि उसे बार-बार डस रहा है। ताजा घटना उस समय सामने आई जब युवती घर में खाना बनाने के लिए कंडे निकाल रही थी और सांप ने एक बार फिर उसे डस लिया। इस अनोखी घटना से गांव के लोग हैरत में तो वहीं इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान है।
मामला महोबा जिले के चरखारी तहसील के पंचमपुरा गांव का है। जहां पांच साल पहले 2019 में दलपत अहिरवार की 19 साल की बेटी रोशनी अपने खेत में चने की भाजी तोड़ रही थी। उसी दौरान अचानक उसका पैर एक काले सांप की पूंछ पर पड़ गया और सांप ने उसे काट लिया। इलाज के बाद रोशनी की जान तो बच गई, लेकिन तब से यह सांप मानो उसकी जिंदगी का हिस्सा बन गया।
घर, खेत, अस्पताल हर जगह पीछा करता है काला सांप
रोशनी का पिता दलपत बताता है कि घर हो, खेत हो या अस्पताल, सांप उसे कहीं भी खोज लेता है। एक बार तो जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेड पर ही उसने रोशनी को डस लिया था। अब तक यह सांप रोशनी को 11 बार काट चुका है। पिता दलपत बताते हैं कि उसने बेटी रोशनी को सांप के बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया है लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर ओझा, बाबाओं और तांत्रिक के पास भी गया जिसने भगवान शिव का अभिषेक करने का उपाय बताया था लेकिन इसका ज्यादा दिन फायदा नहीं हुआ और उसे सांप ने एक बार फिर काट लिया।
Advertisement
उपायों के बाद भी नहीं मिला सांप से छुटकारा
तांत्रिकों के कहने पर बेटी को रतनगढ़ की देवी के दर्शन करवाए और कन्या भोज कराया लेकिन इस उपाय को करने के बाद भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। भगवान शिव के सामने डेढ़ महीने दीपक जलाने को कहा तो बेटी रोशनी ने भगवान शिव के सामने रोज दीपक जलाया लेकिन इस उपाय से भी रोशनी को सांप से छुटकारा नहीं मिला।
Advertisement
सांप ने अस्पताल में आकर बेटी को काटा- रोशनी के पिता
पिता दलपत बताते हैं कि आज फिर रोशनी को एक बार सांप ने काट लिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते बेटी को झांसी ले जाने में वह असमर्थ है। वह अब हर जतन करके बुरी तहत से हार चुका है अब भगवान जो चाहेंगे, वही होगा।
कई बार इलाज कर चुके हैं डॉक्टर
लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर भी इस घटना से हैरत में है। जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश भट्ट ने बताया कि 19 साल लड़की को कीड़े के काटने पर कई बार इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इस बार भी उसे कीड़े (सांप) के काटने पर ही जिला अस्पताल लाया गया है जिसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बहरहाल युवती की जिंदगी से जुड़े काले सांप की क्या सच्चाई है और आखिर क्यों सांप युवती के पीछे पड़ा है ये सवाल हर किसी के दिमाग में कौंध रहा है। कोई इसे तांत्रिक क्रिया बता रहा है तो कोई इसे पिछले जन्म से जोड़कर देख रहा है। इस अनोखी और हैरत से भरी घटना ने सभी चौंका दिया है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 6 December 2024 at 21:37 IST