उप्र : मुजफ्फरनगर में गन्ने से भरा ट्रक पलटने से चीनी मिल के दो कर्मचारियों की मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंसूरपुर चीनी मिल परिसर में गन्ने से भरा एक ट्रक पलटने से मंसूरपुर चीनी मिल के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
7-year-old boy stabbed to death
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pixabay

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंसूरपुर चीनी मिल परिसर में गन्ने से भरा एक ट्रक पलटने से मंसूरपुर चीनी मिल के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में मृत कर्मचारियों की पहचान मोहनवीर और अरविंद कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सिल्लाजुड्डी क्रय केंद्र से गन्ना लेकर ट्रक मिल में आ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान के दौरान दोनों मृतकों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड