UP : बलिया में छात्रा का अपहरण, तीन शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में पुलिस ने 10वीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण के आरोप में एक ‘कॉन्वेंट’ स्कूल के तीन शिक्षकों पर मामला दर्ज किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kidnap
छात्रा का अपहरण | Image: Representational

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में पुलिस ने 10वीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण के आरोप में एक ‘कॉन्वेंट’ स्कूल के तीन शिक्षकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा 25 फरवरी को परीक्षा देने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन स्कूल के पूर्व शिक्षक अजय चौहान ने शिक्षक प्रियांशु यादव और संदीप शुक्ला की मदद से उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2) (अपहरण) और 61(2)ए (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस छात्रा का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड