अपडेटेड 24 February 2024 at 16:16 IST

UP पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द... तो क्या बर्बाद हो जाएगी युवाओं की मेहनत? CM योगी ने दिया ये बड़ा आदेश

अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि जिन छात्रों ने सालों मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी की थी, उनका क्या होगा?

Follow : Google News Icon  
CM YOGI ADITYANATH
CM योगी ने दिया ये बड़ा आदेश | Image: PTI/ REPUBLIC

UP Police Recruitment Exam cancelled : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी। दो पालियों में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसी बीच कथित तौर पर पेपर लीक की घटना सामने आई थी।

अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि जिन छात्रों ने सालों मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी की थी, उनका क्या होगा? क्या उनकी मेहनत यूं ही कुछ नकल माफियों की भेट चढ़ जाएगी?

युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' के जरिए बताया,  उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।  

Advertisement

दोबारा परीक्षा के ऐलान से छात्रों ने मनाया जश्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 को रद्द करने और अगले 6 महीनों के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित करने के आदेश की घोषणा के बाद लखनऊ में अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया।

Advertisement

60,244 पदों पर निकाली गई थी भर्ती

योगी सरकार ने 23 दिसंबर को 'मिशन रोजगार' के तहत राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। 17 और 18 फरवरी को परीक्षा हुई थी। सभी जिलों में कुल 2385 सेंटर बनाए गए थे, जहां 48,17,441 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

18 फरवरी को एग्जाम के बीच में ही सोशल मीडिया पर खबरें सामने आईं कि कथित तौर पर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। बहुत से लोगों ने पेपर लीक का दावा किया था। हालांकि पेपर में गड़गड़ी और धांधली करने की कोशिश करने वाले 244 लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे। पुलिस ने ये कार्रवाई 15 से 18 फरवरी की शाम 6 बजे तक की थी।

इसे भी पढ़ें : Delhi में विपक्ष जीरो बटा सन्नाटा, गठबंधन के बाद भी लोकसभा चुनाव में BJP का दबदबा कम कर पाएगा INDI?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 24 February 2024 at 16:08 IST