UP: दर्जनों मुकदमे, हजारों का इनाम...बाराबंकी में दो बदमाश का योगी की पुलिस ने कर दिया हिसाब; हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Barabanki: एडिशनल SP रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं तथा पुलिस का एक जवान अभिषेक भी घायल हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saurabh Verma and Rahul Dixit arrested following half-encounter In Barabanki
बाराबंकी में दो बदमाश का योगी की पुलिस ने कर दिया हिसाब | Image: ANI

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, एडिशनल SP रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार घायल अभियुक्त क्रमशः सौरभ वर्मा और राहुल दीक्षित सिदौली हैं। 

इन दोनों बदमाशों के ऊपर करीब 1 दर्जन से अधिक आरोप है और क्रमशः 15,000 और 25,000 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि यह दोनों अभियुक्त दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को थाना रामसनेहीघाट में दो सर्राफा कारोबारी भाइयों पर फायरिंग करते हुए आभूषण लूटने के प्रयास की घटना में वांछित अभियुक्त थे।

सौरभ वर्मा पर 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज

एडिशनल SP रितेश कुमार सिंह ने बताया कि "जनपद बाराबंकी अंतर्गत थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं तथा पुलिस का एक जवान अभिषेक भी घायल हुआ है जिन्हें उपचार हेतु CSC रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार घायल अभियुक्त सौरभ वर्मा, थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी का निवासी है। इसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी के विभिन्न थानों में लगभग 1 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। सौरभ वर्मा के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15,000 नगद पुरस्कार घोषित किया गया था।

Advertisement

राहुल दीक्षित के ऊपर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि राहुल दीक्षित सिदौली जनपद सीतापुर का निवासी है। जिसके विरुद्ध जनपद लखनऊ, सीतापुर और बाराबंकी में डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मामले पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा राहुल दीक्षित के विरुद्ध ₹25,000 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था।

सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग करने और लूटपाट का आरोप

एडिशनल SP रितेश कुमार सिंह ने बताया यह दोनों अभियुक्त दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को थाना रामसनेहीघाट में दो सर्राफा कारोबारी भाइयों पर फायरिंग करते हुए आभूषण लूटने के प्रयास की घटना में वांछित अभियुक्त थे। इस घटना में दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 'TMC दफ्तर' से ₹1.2 करोड़ बरामद, पुलिस कार्रवाई को पार्टी ने बताया 'मनगढ़ंत साजिश'
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड