UP Police Constable Exam: परीक्षार्थियों के लिए CM योगी का बड़ा तोहफा, सेंटर पर पहुंचने से पहले जरूर पढ़ लें ये अहम जानकारी
UP Police Bharti: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बस किराए को आधा कर दिया है।
- भारत
- 2 min read

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में सिपाही बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के अनुसार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बस किराए में अब 50% की छूट मिलेगी। इस फैसले के बाद लाखों युवाओं को फायदा मिलेगा। UPSRTC ने बताया कि (08, 09 और 10 जून 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है।
बस किराए में अब 50% की छूट
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बयान जारी करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने कहा 'उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने विशेष व्यवस्था की है।'
आगे कहा गया कि 'वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाने पर UPSRTC की सभी बस सेवाओं में प्रचलित किराये पर 50% की छूट मिलेगी।' परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और आवश्यक मार्गों पर विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी।'
Advertisement
UP पुलिस भर्ती परीक्षा कब-कब?
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने ही बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा (08, 09 और 10 जून 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सभी बस सेवाओं में प्रचलित किराये पर 50% की छूट मिलेगी।
पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बताया कि पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। UPSRTC सभी अभ्यर्थियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।