अपडेटेड 25 February 2024 at 14:32 IST

UP Police Constable Exam: CM योगी का एक फैसला 48 लाख युवाओं के भविष्य के लिए क्यों है बेहतर? जानिए

परीक्षा निरस्त करने के फैसले से छात्रों में खुशी का माहौल है। यहां समझने वाली बात ये है कि परीक्षा रद्द होने से किन-किन छात्रों को फायदा होगा।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: Facebook/File

UP Police Recruitment Exam cancelled : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर बीते दिनों हुई परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। पेपर लीक की करीब 1500 से ज्यादा शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी। दो पालियों में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसी बीच कथित तौर पर पेपर लीक की घटना सामने आई थी।

48 लाख युवाओं के भविष्य के लिए फैसला

सीएम योगी के परीक्षा निरस्त करने के फैसले से छात्रों में खुशी का माहौल है। यहां समझने वाली बात ये है कि परीक्षा रद्द होने से किन-किन छात्रों को फायदा होगा। दरअसल, जो छात्र सालों से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और कुछ नकल माफियाओं ने उनकी मेहनत पर डाका डालने की कोशिश की, जिसे सीएम योगी ने अपने एक आदेश से रोक दिया।

Advertisement

इसके अलावा अगर सीएम योगी परीक्षा रद्द करने का आदेश न देते तो छात्रों के भीतर एक असंतोष का भाव रहता, जो पास होते वो शक की नजरों से देखे जाते और जो पास नहीं होते उन्हें लगता कि हम नकल माफियाओं की वजह से पास नहीं हो सके। ऐसे में पेपर रद्द करने के सीएम योगी के फैसले को 48 लाख युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम के रूप में देखा जाना चाहिए।  

युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- CM योगी

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' के जरिए बताया,  उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।  

60,244 पदों पर निकाली गई थी भर्ती

योगी सरकार ने 23 दिसंबर को 'मिशन रोजगार' के तहत राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। 17 और 18 फरवरी को परीक्षा हुई थी। सभी जिलों में कुल 2385 सेंटर बनाए गए थे, जहां 48,17,441 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

18 फरवरी को एग्जाम के बीच में ही सोशल मीडिया पर खबरें सामने आईं कि कथित तौर पर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। बहुत से लोगों ने पेपर लीक का दावा किया था। हालांकि पेपर में गड़गड़ी और धांधली करने की कोशिश करने वाले 244 लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे। पुलिस ने ये कार्रवाई 15 से 18 फरवरी की शाम 6 बजे तक की थी।

इसे भी पढ़ें: तो क्या बर्बाद हो जाएगी युवाओं की मेहनत? CM योगी ने दिया ये बड़ा आदेश

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 24 February 2024 at 17:17 IST