उप्र : रोडवेज बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य घायल

अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कूरेभार थाना क्षेत्र के पटना चौराहे के पास बस्ती डिपो की रोडवेज बस और एक स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representational

अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कूरेभार थाना क्षेत्र के पटना चौराहे के पास बस्ती डिपो की रोडवेज बस और एक स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को हुए इस हादसे में 30 वर्षीय सोनू साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सोनू के पिता दिनेश साहू (54) भी शामिल हैं। अन्य घायलों में अंजू (50), कौशल्या देवी (35), उर्वशी (35), अशोक साहू (40) और प्रदीप साहू (55) शामिल हैं।

घायलों में से अशोक साहू और प्रदीप साहू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे में शामिल बस की पहचान की गई है। यह बस्ती डिपो की बस है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

थाना प्रभारी कूरेभार शारदेंदु दुबे ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है।

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड