UP News : करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार देर शाम खेत में सिंचाई कर रहे चाचा-भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Badarpur Shocker: Family Of Three Found Dead In Suspected Suicide Pact, Decomposed Bodies Recovered
करंट लगने से मौत | Image: Representational

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार देर शाम खेत में सिंचाई कर रहे चाचा-भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने शनिवार को बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गोपालपुर में किसान श्रीपाल यादव (55) अपने भतीजे रवि यादव (30) के साथ खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि खेत में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बाड़े में बिजली का प्रवाह था और करंट की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। राय के मुताबिक, श्रीपाल और राय को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड