CCTV: न गोली और न ही बंदूक, धनुष-बाण लेकर CBI ऑफिस में घुसा शख्स, पुरानी रंजिश में ASI को मारा तीर
UP के लखनऊ में CBI ऑफिस में घुसकर एक शख्स ने तीर धनुष से ASI पर हमला कर दिया। ASI को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहीं हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
- भारत
- 2 min read
लखनऊ के सीबीआई दफ्तर स एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लखनऊ में सीबीआई के एएसआई वीरेंद्र सिंह पर एक शख्स ने तीर धनुष से हमला किया। शख्स ने पहले बाहर ही एक तीर चलाकर ASI को जख्मी कर दिया। इसके बाद वो फिर दफ्तर के अंदर आकर एक और तीर चला दी। आरोपी का नाम दिनेश मुर्मू है।
इस घटना के बाद से वहां पर काफी डर का माहौल बन गया। हालांकि, वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत में साहस दिखाई और फिर हमलावर को पकड़कर खूब पीटा। हमलावर ने पहला तीर ASI के पेट पर चलाया। मुर्मू को पकड़ने के दौरान सुरक्षाकर्मी ने उसके ऊपर डंडे से हमला किया। हमलावर को उसकी वक्त गिरफ्तार भी कर लिया गया
2 सेमी गहरा है जख्म
वहीं ASI को जो तीर लगा है, उसका जख्म 5 सींटीमीटर गहरा बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि हमला करने वाला आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ASI जब अपनी ड्यूटी पर थे तो उन्होंने आरोपी को सुबह करीब 11 बजकर 15 बजे संदिग्ध हालत में बैठा देखा। ऐसे में जब उन्होंने हमलावर से कुछ पूछने की कोशिश की तो उसने तीर चला दिया। कहा जा रहा है कि तीर ASI को सीने की दाहिनी ओर लगा है।
पुरानी रंजिश की वजह से किया हमला
आरोपी को गिरफ्ता कर जब जांच शुरू की गई, तो पता चला है कि दिनेश मुर्मू बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है। आरोपी पहले रेलवे विभाग में ‘गैंगमैन’ के पद पर काम करता था। 1993 में एक भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। एएसआई वीरेंद्र सिंह ने ही उस मामले की जांच की थी। यही कारण है कि दिनेश ने ASI पर हमला किया। हालांकि, पुलिस ने ये भी कहा है कि आरोपी को लगता है कि उसका केस अब भी सीबीआई में चल रहा है। इस लिए वह अक्सर सीबीआई दफ्तर केबाहर मंडराता रहता है। हो सकता है वह मानसिक रूप से बीमार हो।