अपडेटेड 1 November 2024 at 22:05 IST

UP News: बरेली में जुआरियों के हमले में दरोगा और सिपाही घायल, नौ आरोपी हिरासत में

UP News: बरेली में दीपावली की रात जुआ खेलने से रोकने पर जुआरियों के एक समूह ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिससे एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
up police
यूपी पुलिस | Image: IANS

UP News: उप्र बरेली जिला मुख्यालय के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात जुआ खेलने से रोकने पर जुआरियों के एक समूह ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिससे एक उप निरीक्षक (दरोगा) और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस मामले में नौ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने शुक्रवार सायं बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पारीक ने बताया कि पुलिस ने नौ जुआरियों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दीपावली की रात पुलिस को गश्त के दौरान करीब रात साढ़े 10 बजे होली चौक के पास कुछ लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दिए और उनके पास अन्य लोग भीड़ लगाकर खड़े हुए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीड़ को देखकर लोगों से अपने-अपने घर जाने को कहा, इतने पर अशोक गाली-गलौज करने लगा।

Advertisement

पुलिस के अनुसार जब दरोगा शुभम चौधरी ने गाली-गलौज का विरोध किया तो धीरज, विजय, कपिल, विपिन, नन्हें, राजू, छोटेलाल, विनोद, कुनाल, आदेश, रमेश चन्द्र, अर्जुन, राहुल और वरुण कुमार समेत कई लोगों ने पुलिस कर्मियों पर बुरी तरह लाठी-डंडे, लोहे के सरिया और ईटों से हमला किया और उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। होमगार्ड दिनेश चंद्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि हमले में उप निरीक्षक शुभम चौधरी और सिपाही मनीष गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले में नौ आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 1 November 2024 at 22:05 IST