UP News: बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, तीन की दर्दनाक मौत; आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल

Bareily: उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शरीर के चिथड़े उड़ गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
बरेली के अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका।
बरेली के अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका। | Image: Republic

(Jatin Sharma)

Bareily Illegal Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। शरीर के चिथड़े उड़ गए। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार धमाका इतना ज्यादा था कि आसपास के 4 मकान गिर गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी यहां मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बरेली के सिरोली थाना इलाके में बुधवार शाम 4 बजे के आसपास एक घर मे तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था की पास के कई घर भी इस धमाके की जद में आ गए। और कुल 4 घर मलवे में तब्दील हो गए। SSP बरेली के मुताबिक मलवे से पटाखे मिले है, शुरुवाती जांच में ये सामने आया की घर मे अवैध तरीके से पटाखे बनाये जा रहे थे। जिस वजह से घर मे बारूद होने के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया।

Advertisement

3 महिलाओं की हुई मौत

अभी तक 8 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है, जिसमें से 3 महिलाओं की मौत हो गई है। बाकी 5 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। SSP बरेली के मुताबिक नासिर शाह नाम का शख्स जिसके पास विस्फोटक अधिनियम के तहत लाइसेंस था। जिस घर मे ब्लास्ट हुआ वो नासिर शाह का ससुराल है। जांच में ये भी सामने आया की नासिर शाह अपने परिवार के साथ कल अपने ससुराल आया था।

आसपास के घरों से गायब हुए लोग

घायल लोगों ने पूछताछ में बताया कि घर में 9 लोगों के होने की संभावना है, जिसमें से 8 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। नासिर शाह अभी भी फरार है। आसपास के घर से लोग भी गायब हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि ये विस्फोटक नासिर शाह कल लेकर आया था या उससे पहले।

Advertisement

बरेली पुलिस FIR दर्ज कर रही है। मौके पर यूपी पुलिस, SDRF की टीम, यूपी दमकल विभाग, FSL की टीम मौजूद है। सभी सबूतों को इक्कठा किया जा रहा है। वहीं रिपब्लिक भारत से बात करते हुए एक पड़ोसी ने बताया की धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी ने बताया कि 2 दिन पहले ही नासिर शाह बड़ी मात्रा में विस्फोटक यहां लेकर आया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर फंसेगा पेच? सपा ने मांगी 12 सीटें
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड