अपडेटेड 11 August 2024 at 14:26 IST

दिल खोलकर रामलला पर धन लुटा रहे श्रद्धालु, अबतक दान में मिले 55 अरब, तीन साल में 2 हजार करोड़ मिला

राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं सभी श्रद्धालु दिल खोलकर रामलला पर धन लुटा रहे हैं। अबतक 55 अरब का दान रामलला को किया गया है।

Follow : Google News Icon  
Ram Mandir Ayodhya
राम मंदिर में दिल खोलकर दान दे रहे श्रद्धालु। | Image: @shriramteerth-X

अयोध्या के श्री राम मंदिर में श्रद्धालु दिल खोलकर धन लुटा रहे हैं। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से जो दान दिए गए हैं, उससे रामललाअरबपति हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रामलला को अबतक दान में 55 अरब रुपए मिले हैं।

एक रिपोर्ट में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 55 अरब के दान में 2 हजार करोड़ रुपए बीते तीन सालों में मिले हैं। 2021 में निधि समर्पण अभियान में 3500 करोड़ धनराशि मिली थी। 10 महीने में 11 करोड़ का विदेशी दान भी मिला। बता दें, जब से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है, तब से रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं मंदिर का निर्माण कार्य अभी भी जारी है।  इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिन निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के लिए अयोध्या पहुंचे।

दो दिवसीय दौरे पर CM योगी पहुंचे अयोध्या

सीएम योगी 6 अगस्त, मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर के निर्माण कार्यो की समीक्षा भी की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या पहुंचने पर महापौर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। CM योगी मंगलवार शाम सबसे पहले रामकथा पार्क पहुंचे और यहां से सीधे हनुमानगढ़ी गए, जहां संकटमोचन हनुमान का दर्शन-पूजन किया।

Advertisement

पुजारियों ने सीएम योगी को भेंट की स्मृति चिन्ह

हनुमानगढ़ी में पुजारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। योगी ने यहां दर्शन-पूजन के उपरांत अयोध्यावासियों और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसमें कहा गया कि इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और श्री रामलला का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि में किए जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और निरीक्षण भी किया।

दर्शन-पूजन के दौरान अयोध्या के प्रभारी एवं राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आदि मौजूद रहे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: India News Live: PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, फसलों की 109 किस्में की जारी

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 11 August 2024 at 14:26 IST