UP : बदायूं में ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत

बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में एक मैरेज लॉन के सामने ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
सड़क हादसा | Image: Representational

बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में एक मैरेज लॉन के सामने ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र के यूसुफनगर गांव का रहने वाला विजय (30), उसकी मां ममता (50), बहन भावना (20) और दो साल का भतीजा उझानी नगर स्थित एक मैरेज लॉन में आयोजित शादी समारोह से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मैरेज लॉन से निकलकर राजमार्ग पर आते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार चारों लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विजय और ममता को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से फरार ट्रक चालक को कछला पुलिस चौकी के निकट पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड