डंपर की टक्कर से वैन सवार आठ लोगों की मौत : 11 घायल, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

UP के गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र में शुक्रवार को डंपर की टक्कर लगने से वैन सवार आठ लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representational

गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र में शुक्रवार को डंपर की टक्कर लगने से वैन सवार आठ लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी आर्यका अखोरी ने बताया कि गोरखपुर जिले के बांसगांव थानाक्षेत्र के हल्दीचौक गांव के रहने वाले कुछ लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके एक वैन से वापस गोरखपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में रेवसा गांव में एक डंपर ने वैन को टक्कर मार दी और इस टक्कर से लोग सड़क पर जा गिरे और डंपर ने उन्हें कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अमर सिंह (45), सुरेन्द्र गुप्ता (54), पुष्पा यादव (40), नित्या सिंह (5), इसरावती देवी (45) और लीलावती (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुधा चौरसिया (55) और श्याम सुंदर (45) की भी मौत हो गई।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बताया कि बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 'एक्स' पर की गई पोस्ट में कहा गया है, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।’’

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड