UP: कार की टक्कर से साइकिल सवार शख्स की मौत

UP: वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर एक कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

UP News: वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर बुधवार की रात एक कार ने एक साइकिल को टक्कर मार दी जिससे साइकिल पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव को रखकर रास्ता बाधित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चौबेपुर निवासी 45 वर्षीय नत्थू प्रसाद राजभर के रूप में की गई है।

पुलिस उपायुक्त सरवणन टी ने बताया कि बुधवार की रात थाना चौबेपुर अंतर्गत शाहपुर गांव के पास एक दुर्घटना होने की सूचना मिली।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव को रखकर मार्ग बाधित कर दिया।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में हिमपात, 134 सड़कें बंद

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड