अपडेटेड 5 May 2024 at 10:13 IST

UP Crime: मेरठ में दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी पर बरसाई गोलियां, CCTV में कैद हुई घटना

यूपी के मेरठ में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बिजनेसमैन के ऊपर गोलियां बरसा दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 4 बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

Follow : Google News Icon  
Police stated that two history sheeters were killed in retaliatory firing in Kancheepuram.
मेरठ में व्यापारी के ऊपर बरसाई गोलियां | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बिजनेसमैन के ऊपर गोलियां बरसा दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 4 बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए, बदमाशों के ऊपर दुकान में रखी सारी चीजें फेकने लगा। मेरठ में इंचौली निवासी व्यापारी जमील अहमद अपने दुकान पर थे। उनका एल्यूमीनियम से जुड़ा व्यापार है। दुकान पर ही बदमाश आए और अचानक से फायरिंग की। घटना 4 मई, शनिवार के दोपहर की बताई जा रही है।

 मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस अब इस मामले में 4 आरोपियों को ढूंढ़ने में लगी हुई है। 

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 May 2024 at 10:13 IST