अपडेटेड 26 March 2022 at 11:04 IST
यूपी सीएम Yogi Adityanath सुबह 10 बजे करेंगे पहली कैबिनेट बैठक, दूसरे कार्यकाल प्लान पर चर्चा की उम्मीद
शपथ ग्रहण समारोह में करीब 85 हजार लोग शामिल हुए थे। योगी सरकार 2.0 में 52 मंत्री शामिल हैं।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ लेने के बाद अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत करने जा रहे हैं। सीएम योगी अपनी पहली कैबिनेट बैठक सुबह 10 बजे लोक भवन, लखनऊ में करने वाले हैं, जिसके बाद वह राजभवन में सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा लखनऊ में अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट बैठक करेंगे..
ये भी पढ़ें : MS Dhoni के कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद आया विराट कोहली का रिएक्शन; कहा- 'आपकी विरासत को...'
योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बने यूपी के सीएम
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को एक भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ ने 37 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य की उपस्थिति भी देखी गई। योगी आदित्यनाथ के बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 'योगी सरकार 2.0' में 52 मंत्री शामिल हैं जिनमें दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और 20 राज्य मंत्री शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में करीब 85 हजार लोग शामिल हुए थे। 'योगी सरकार 2.0' में 52 मंत्री शामिल हैं, जिन्होंने सीएम आदित्यनाथ के साथ पद की शपथ भी ली। सिराथू सीट से हार के बावजूद भाजपा ने मौर्य को बरकरार रखने का फैसला किया। आदित्यनाथ को गुरुवार को राज्य में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। बाद में सीएम ने शपथ लेने के महज दो घंटे बाद यूपी कैबिनेट के साथ अपने आवास पर बैठक की।
Advertisement
लगातार दूसरी दफा शपथ लेने वाले एकमात्र सीएम
योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने और दूसरी बार सीएम की उपलब्धि हासिल करने वाले यूपी के एकमात्र सीएम हैं। आज तक यूपी के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी ने जीत हासिल की तो, पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया, जो कि सभी के लिए किसी हैरानी से कम नहीं थी। पांच बार के लोकसभा सांसद को भाजपा नेतृत्व द्वारा चुनावी रूप से सबसे बड़े राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया था।
ये भी पढ़ें : WB: राज्यपाल धनखड़ का सीएम बनर्जी पर निशाना; 'ढाई साल से नहीं दी गई किसी भी चीज की जानकारी'
Advertisement
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 26 March 2022 at 11:03 IST