BIG BREAKING: फातिमा खान के बाद अब सैफ अंसारी ने दी CM योगी को जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले शख्‍स की पहचान सैफ अंसारी के रूप में है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath | Image: PTI/File

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले शख्‍स की पहचान सैफ अंसारी के रूप में है जो मूल रूप से गोरखपुर का ही रहने वाला है। वो कइ सालों से मुंबई में रह रहा है। आपको बता दें कि दो दिन पहले मुंबई की रहने वाली फातिमा खान ने X पर सीएम योगी की धमकी दी थी। फातिमा के उसी ट्वीट को सैफ अंसारी ने रीट्वीट किया है।

इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए बाद में वायस ऑफ हिंदूज नामक संस्था ने पुलिस से शिकायत की। इसके साथ ही यह भी बताया वह गोरखपुर का रहने वाला है। बाद में पुलिस के निर्देश पर गोरखपुर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सैफ के अकाउंट को ब्लॉक कराने के साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

फातिमा ने दी थी बाबा सिद्दीकी जैसी हत्या की धमकी

रविवार को मुंबई पुलिस ने फातिमा खान को धमकी भरा पोस्ट करने के आरोप में हिरासत में लिया। बाद में पुलिस को पता चला कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है। फातिमा ने धमकी भरे मैसेज में लिखा था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। यह धमकी मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से भेजी गई थी।

Advertisement

रिपोर्ट पर ध्यान देते हुए वॉयस ऑफ हिंदूज नामक एक संगठन ने सैफ को आतंकवादी के रूप में पुलिस को रिपोर्ट किया और उसके गोरखपुर मूल का जिक्र किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, गोरखपुर के साइबर पुलिस स्टेशन ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और सैफ के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और साइबर पुलिस स्टेशन और क्राइम ब्रांच की टीम धमकी देने वाले व्यक्ति के बारे में सक्रिय रूप से जानकारी जुटा रही है। आरोपी गोरखपुर के पिपराइच का रहने वाला है और मुंबई में दर्जी का काम करता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- BREAKING: 5 करोड़ रुपए या मंदिर में मांगो माफी...सलमान को फिर मिली धमकी
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड