अयोध्या में योगी कैबिनेट, राम लला का करेंगे दर्शन; कब क्या होगा? नोट कर लें टाइमिंग
आज यूपी कैबिनेट राम लला के दर्शन करेगी। कैसे पहुंचे श्री राम द्वार और क्या होगा कार्यक्रम जानते हैं!

Ayodhya Ram Mandir Visit: पहली बार देश के किसी राज्य के विधायकगण इतनी बड़ी तादाद में श्री राम मंदिर अयोध्या पहुंचेंगे। रविवार 11 फरवरी को योगी सरकार और विधायकगण रामलला के सामने नतमस्तक होंगे। शनिवार को विधान सभा अध्यक्ष ने सदन में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोई भी विधायक या मंत्री अपने वाहन से अयोध्या नहीं जाएंगे बल्कि बसों में पहुंचेंगे। वजह भी बताई। कहा- अयोध्या में श्रद्धालुओं की बहुत ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। अगर विधायक व मंत्री अपने वाहन से जाएंगे तो वहां दिक्कतें खड़ी होंगी।
टाइमिंग जान लें!
- भाजपा के विधायकों की संख्या 254 है और सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम भगवान का दर्शन करेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार मंदिर दर्शनार्थ लोग आ रहे हैं। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। तो मंत्री-विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे
- मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे।
- सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे।
- दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल पहुंचेगा रामजन्मभूमि
- दोपहर 3:15 बजे तक सभी रहेंगे जन्मभूमि परिसर में
- एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा
- पहले मुख्यमंत्री ने एक फरवरी को ही सभी मंत्रियों व विधायकों के साथ दर्शन करने की योजना बनाई थी। भीड़ की वजह से किया री शेड्यूल
सीएम ने किया दौरा स्थगित, क्यों?
सीएम ने खुद कहा था कि रामनगरी में श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या होने के कारण दौरा स्थगित किया था। 23 जनवरी को रिकार्ड करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने भगवान रामलला का दर्शन किया था, तब पुलिस प्रशासन को भीड़ को काबू करने में मशक्कत करनी पड़ी थी। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या आकर यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ रणनीति बनानी पड़ी।
यूपी सीएम ने कहा था कि कई राज्यों के सीएम और उनके कैबिनेट ने दर्शन की इच्छा जताई है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों व मंत्रि परिषदों का अयोध्या दौरा भी निर्धारित हो गया था, लेकिन सभी के दर्शन-पूजन के कार्यक्रम को री-शेड्यूल किया गया है। 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंत्री परिषद के साथ रामलला का दर्शन किया था।