उप्र : कुंभ विशेष ट्रेन में गेट ना खुलने से नाराज यात्रियों ने की तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गुरु गोरखनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात लखनऊ से प्रयागराज जा रही कुंभ विशेष ट्रेन में गेट ना खुलने से नाराज यात्रियों ने तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया।

Follow : Google News Icon  
Train passenger traffic registered 8 per cent growth, as per Economic Survey
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गुरु गोरखनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात लखनऊ से प्रयागराज जा रही कुंभ विशेष ट्रेन में गेट ना खुलने से नाराज यात्रियों ने तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह घटना शनिवार/रविवार की दरमियानी रात करीब सवा एक बजे की है जब रेलवे स्टेशन गुरु गोरखनाथ धाम पर पहुंची कुंभ विशेष ट्रेन में यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ थी और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया था।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मुताबिक स्टेशन पर लगभग 300 यात्रियों की भीड़ थी, जो कुंभ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन रुकने पर श्रद्धालुओं ने ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन ट्रेन के अंदर पहले से मौजूद यात्रियों ने दरवाजा नहीं खोला जिससे लोग नाराज हो गए आक्रोशित होकर दो बोगियों की लगभग एक दर्जन खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

इस मामले में जीआरपी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं और मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

जीआरपी लखनऊ के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि घटना में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जो भी दोषी हैं उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड