UP IPS Transfer: यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 IPS अफसरों का तबादला हुआ

नए साल की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल हुआ है। 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत 15 अधिकारियों के तबादले किए गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP IPS Transfer
UP में 15 IPS अधिकारियों का तबादला। | Image: Shutterstock

उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन 15 नामों में एक नाम बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला का भी है। वृंदा शुक्ला को हटाकर रामनयन सिंह को बहराइच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें, 15 अधिकारियों में 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। डॉ अजय पाल को जौनपुर से प्रयागराज का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, सिर्धार्थनगर, देवरिया, बहराइच और हाथरस जिलों के पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर किया गया। इसी प्रकार अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक, लखनऊ के पुलिस आयुक्त केशव कुमार को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक, कासगंज की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इन लोगों को इन जगहों की मिली जिम्मेदारी

अजय पाल शर्मा प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज

डॉ कौस्तुभ एसपी जौनपुर

Advertisement

केशव कुमार एसपी अंबेडकर नगर

अपर्णा रजत कौशिक एसपी अमेठी

Advertisement

अंकिता शर्मा एसपी कासगंज

अनूप कुमार सिंह सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ

विक्रांत वीर एसपी देवरिया

ओमवीर सिंह एसपी बलिया

रामनयन सिंह एसपी बहराइच

चिरंजीव नाथ सिंह एसपी हाथरस

प्राची सिंह सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ

अभिषेक महाजन एसपी सिद्धार्थ नगर

संकल्प शर्मा डीसीपी लखनऊ

वृंदा शुक्ला एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा यूपी

निपुण अग्रवाल डीसीपी लखनऊ

इसे भी पढ़ें: जीरो की हैट्रिक लगा पाकिस्तानी बल्लेबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा बार किसे मिला 'गोल्डन डक'?

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड