अपडेटेड 2 March 2024 at 09:34 IST

पकड़ा गया कांग्रेस का 'फर्जीवाड़ा', नितिन गडकरी को लेकर फैलाया था झूठ... अब खड़गे को कानूनी नोटिस

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो साझा किया था। PIB ने कांग्रेस के दावे का फैक्ट चैक किया, जो भ्रामक निकला है।

Follow : Google News Icon  
Union Minister Nitin Gadkari and Congress President Mallikarjun Kharge
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे | Image: Facebook

Union Minister Nitin Gadkari Video Case : कांग्रेस पार्टी के तथाकथित फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। ये फर्जीवाड़ा भ्रामक प्रचारक से जुड़ा हुआ है, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के बारे में कथित तौर पर झूठ फैलाया जा रहा था। अभी कांग्रेस का ये झूठ पकड़ में आ गया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से भी एक्शन ले लिया गया है। नितिन गडकरी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ साथ जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा है।

पिछले दिनों कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो साझा किया था। इसके साथ में पार्टी ने दावा किया कि- 'मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि आज किसानों को फसल का दाम नहीं कर रहा है।' इसके बाद PIB ने कांग्रेस के दावे का फैक्ट चैक किया, जो भ्रामक निकला है। PIB फैक्ट चैक में लिखा गया, 'केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कथन 'आज किसान को फसल का दाम नहीं मिल रहा है' को कांग्रेस ने फिर से वर्तमान परिस्थितियों से जोड़कर दूसरा भ्रामक वीडियो साझा किया है।'

PIB ने कांग्रेस के एक और पोस्ट का फैक्ट चैक किया, जो नितिन गडकरी से ही जुड़ा हुआ था। PIB ने इसके साथ में कांग्रेस की तरफ से जारी वीडियो और वास्तविक वीडियो दोनों के एक साथ जारी किया।

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार ने विक्रमादित्य गुट के नंदलाल को बनाया कैबिनेट मंत्री

Advertisement

गडकरी ने भेजा खड़गे को कानूनी नोटिस

अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 19 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा है। गडकरी ने कांग्रेस पार्टी पर 'भ्रम और सनसनी पैदा करने' और पार्टी के भीतर 'दरार पैदा करने" का आरोप लगाया है।

गडकरी के वकील बालेंदु शेखर की तरफ से भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है, 'भयावह कृत्य को आगे बढ़ाते हुए मेरे मुवक्किल के साक्षात्कार को भी तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उपरोक्त वीडियो को आपके हैंडल 'एक्स' पर अपलोड करके पेश किया गया है, जो निराधार और अर्थविहीन है। हिंदी कैप्शन के एक चयनित हिस्से के साथ भी जानबूझकर और सचेत रूप से ऐसा ही किया गया है।'

Advertisement

माफी ना मांगने पर कांग्रेस के खिलाफ एक्शन की बात

कानूनी नोटिस में मांग की गई है कि नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट को हटा दिया जाए और 3 दिनों के भीतर नितिन गडकरी से माफी मांगी जाए। नोटिस में कहा गया है कि ऐसा ना करने पर दूसरी कार्रवाइयों का सहारा लेने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: अमित शाह और नड्डा से मिल सकते हैं विक्रमादित्य

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 2 March 2024 at 09:24 IST