अपडेटेड 1 November 2024 at 13:38 IST
'देवेंद्र राणा का असामयिक निधन गहरी व्यक्तिगत क्षति है', बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
Jammu Kashmir: देवेंद्र राणा ने नगरोटा से जम्मू कश्मीर में सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की थी। फरीदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था जहां उनका निधन हो गया।
- भारत
- 1 min read

Devender singh rana death news: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनके छोटे भाई और जम्मू कश्मीर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह राणा का असामयिक निधन गहरी व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति है।
सिंह ने ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
राणा (59) ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र से जम्मू कश्मीर में सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की थी। हरियाणा के फरीदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था जहां बृहस्पतिवार देर रात उनका निधन हो गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे भाई देवेंद्र सिंह राणा का असामयिक निधन एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है जो न केवल पीड़ादायक है बल्कि इसके कारण पैदा हुआ खालीपन मुझे जीवन भर परेशान करता रहेगा। इस मुश्किल घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े सभी लोगों का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।’’ सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 November 2024 at 13:38 IST