गुजरात: वलसाड में बड़ा हादसा, नदी पर बन रहे पुल गिरने से मची अफरा-तफरी, हादसे में 5 मजूदर घायल; कई के फंसे होने की आशंका

गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। औरंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। घटना में कई मजदूर घायल हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गुजरात के वलसाड में औरंगा नदी पर बन रहा एक पुल शुक्रवार सुबह गिर गया। स्ट्रक्चर का एक हिस्सा अचानक गिरने से कई  निर्माण कार्य में लगे कई मजदूर घायल हो गए। रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आगे की जांच तक कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया है।

वलसाड जिले में औरंगा नदी पर बन रहे एक पुल का गर्डर शुक्रवार सुबह गिर गया, जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। यह घटना कैलाश रोड पर सुबह करीब 8 बजे हुई, जहां पुराने पुल के पैरेलल एक नया पुल बनाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, गर्डर के ऊपरी हिस्से को पकड़ने के लिए दो पिलर के बीच रखा गया एक टेम्पररी सपोर्ट अचानक खिसक गया, जिससे पूरा स्ट्रक्चर नीचे गिर गया।

इस वजह से गिरा औरंगा नदी पर बना रहा पुल

जैसे ही पुल गिरा गर्डर के पास खड़े मजदूर उसके नीचे फंस गए और कुछ घायल हो गए। उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल ले जाया गया। वलसाड जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) युवराज सिंह जडेजा ने कहा कि चल रहे प्रोजेक्ट के तहत गर्डर को सिर्फ 15 दिन पहले ही लगाया गया था। दो पिलर के बीच गार्डरेल का सपोर्ट खिसक गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा था पुल

अधिकारियों  को घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आगे की जांच तक कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया है। घटना के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। पुल के पास से गुजर रहे लोग सदमे में आ गए। कुछ ही मिनटों में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।  नए पुल की अनुमानित लागत लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसका फाउंडेशन स्टोन पिछले साल रखा गया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोवा के बाद भुवनेश्वर के भी नाइट क्लब में लगी भीषण आग

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड