Aadhaar Update: पूरे परिवार का आधार कार्ड होगा आपकी जेब में, कैसे करें ऐप डाउनलोड? जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Aadhaar App: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद एक नहीं बल्कि, कई सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
how to download aadhar card
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Aadhaar App: आधार कार्ड हमारी पहचान का एक मुख्य प्रमाण पत्र माना जाता है। बैंक अकाउंट ओपन करने से लेकर नौकरी और कई सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड ही मांगा जाता है। इसलिए करोड़ों लोग आधार कार्ड को हमेशा अपने साथ में लेकर चलते हैं। हालांकि, आधार कार्ड साथ रखते हैं, तो कई बार खोने का डर भी राहत है। इसलिए अब UIDAI ने अपना नया आधार ऐप लॉन्‍च कर दिया है।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नया आधार ऐप (Aadhaar App) लॉन्च किया है। इस ऐप को आसानी से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप इसे डाउनलोड कर लेते हैं, तो आपको जगह-जगह कागज का आधार कार्ड लेकर घूमने और दिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस आधार में आइडेंटिटी वेरिफिकेशन से लेकर डेटा शेयरिंग का भी फीचर्स हैं।

आधार ऐप (Aadhaar App) कहा से डाउनलोड करें?

नया आधार ऐप (Aadhaar App) आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि आधार ऐप गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से लेकर एप्पल प्ले स्टोर (Apple App Store), दोनों पर ही मौजूद है। ऐसे में आप इन दोनों ही जगहों से आसानी से नया आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

आधार ऐप (Aadhaar App) में कैसे लॉग इन करें?

आधार ऐप (Aadhaar App) में लॉग इन करना बहुत ही आसान है। इसके लिए ऐप को ओपन करें और 12 अंकों का आधार नंबर डालें। अब आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन आएगा, जिसे डालकर सत्यापन करना होगा। इसके बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन के लिए फेस स्कैन करना होगा। फेस स्कैन करने के बाद प्रोफ़ाइल को सुरक्षित रखने के लिए 6-अंकों पिन सबमिट कर लें।

Advertisement

आधार ऐप (Aadhaar App) के फीचर्स

आधार ऐप (Aadhaar App) में एक मोबाइल नंबर से जुड़े परिवार के 5 लोगों का नाम ऐड कर सकते हैं। नए आधार ऐप में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी लॉक की सुविधा से लेकर सेलेक्टिव डेटा शेयरिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा, अगर आप पहली बार आधार डेटा को सेव कर लेते हैं, तो दुबारा नेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप के माध्यम से यह भी देख सकते हैं कि आधार कार्ड कब और कहां इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें: Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़े ये 3 नियम बदल गए हैं, जल्दी से अपडेट कर लीजिए, 75 की जगह अब 125 रुपये देने होंगे

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड