अपडेटेड 28 May 2024 at 12:20 IST

'धक्का दिया..मुझे पागल कुत्ते ने काटा...', दिल्ली मेट्रो में 2 महिलाओं के बीच तीखी बहस; VIRAL VIDEO

Viral Video में दो महिलाओं को आपस में लड़ते-झगड़ते देखा जा सकता है। महिलाओं के बीच काफी बहस होती हुई दिख रही है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के बीच लड़ाई | Image: X

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन कोई न कोई बवाल होता ही रहता है। हर रोज ही लोग यहां किसी न किसी बात को लेकर आपस में लड़ते-झगड़ते नजर आ जाते हैं। कभी सीट को लेकर तो कभी दूसरी वजह से लोगों के बीच भिड़त हो जाती हैं। कई बार बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक भी पहुंच जाती है।

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं आपस में लड़ते-झगड़ते देखा जा सकता है। महिलाओं के बीच काफी बहस होती हुई दिख रही है।

महिलाओं के बीच हुई बहस

वायरल वीडियो देखने मिल रहा है कि मेट्रो में भीड़भाड़ नहीं है। सीट भी काफी खाली पड़ी है। इसी दौरान दो महिलाओं के बीच बहस होती दिख रही है। इसमें एक महिला दूसरे पर उसे धक्का देने का आरोप लगाती हुई सुनाई देती है। वहीं दूसरी महिला इससे इनकार कर देती है। उसका कहना था कि उसने सिर्फ इसलिए धक्का दिया, क्योंकि वह दरवाजे के सामने खड़ी थी औ उसे ट्रेन में चढ़ने से रोक रही थी।

दूसरी महिला ने यह भी कहा कि पहली महिला का ध्यान उसके फोन पर था, इसलिए उन्हें वहां खड़े लोगों पर ध्यान नहीं दिया। उसने कहा, "आप फोन अंदर आकर देख लो। आप बीच में खड़े रहोगे तो आपको धक्का लगेगा ही।" इस पर पहली महिला कहती है, "मैं धक्का मारूं तो..मुझे पागल कुत्ते ने काटा है, जो मेट्रो में नहीं चढ़ूंगी.. खड़ी रहूंगी।" दोनों इसी बात को लेकर आपस में काफी देर तक बहस कर रहे होते हैं। इस दौरान मेट्रो में मौजूद लोग इस लड़ाई-झगड़े का वीडियो बना लेता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  

Advertisement

वायरल वीडियो कब का है, इसकी कोई जानकारी नहीं। हालांकि एक्स (ट्विटर) पर @gharkekalesh से इस वीडियो को 26 मई को शेयर किया गया। वीडियो पर लोग काफी खूब मजे लेते नजर आ रहे हैं।

वीडियो पर लोग लेते नजर आए खूब मजे

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "दुनिया की किसी भी दूसरी मेट्रो की तुलना में दिल्ली मेट्रो में सबसे शांत यात्री हैं। यह फ्री का एंटरटेनमेंट देते हैं और हर दिन रियलिटी शो दिखाते हैं। कोई दूसरी मेट्रो दिल्ली मेट्रो को नहीं हरा सकती।" दूसरे यूजर ने कहा, "दिल्ली मेट्रो को कलेश मेट्रो घोषित कर देना चाहिए।" एक और यूजर ने कहा, “दिल्ली मेट्रो अपने पैसेंजर्स को कभी निराश नहीं करती।”

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: Delhi Metro में बॉयफ्रेंड संग चढ़ी विदेशी लड़की...सफर के बाद जो VIDEO डाला, उसे देख सब हैरान

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 May 2024 at 10:51 IST