शिमला में मकान में आग लगने से दो लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बुधवार को एक मकान में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire in residential area of ​​Anantnag
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बुधवार को एक मकान में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रामपुर बुशहर उपमंडल के काशापथ पंचायत में हुई। पुलिस ने बताया कि काशापथ पंचायत में दो मंजिला मकान में आग लगने से दीवान (35) और रवि (23) घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर, खानेरी ले जाया गया और बाद में उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) स्थानांतरित कर दिया गया।

उसने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड