Telangana: भुवनगिरी में फार्मा यूनिट में भीषण धमाका, 2 कर्मचारियों की मौत, कई झुलसे; रिएक्टर फटने से मची अफरा-तफरी

भुवनगिरि जिले में हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड नामक फार्मास्युटिकल कंपनी में भीषण धमाके में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जबिक कई लोग झुलस गए हैं। धमाका रिएक्टर फटने से हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 2 Killed, 9 Injured in Reactor Blast At Telangana Pharma Unit
भुवनगिरी में फार्मा यूनिट में भीषण धमाका, 2 कर्मचारियों की मौत | Image: X

तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरि जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी में केमिकल रिएक्टर में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई जबति कई  लोग बुरी तरह झुलस गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

पोचमपल्ली मंडल स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड नामक फार्मास्युटिकल कंपनी में यह हादसा हुआ। हादसे के समय कंपनी के अंदर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम (PME) के लिए भेज दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फार्मास्युटिकल कंपनी में केमिकल रिएक्टर में धमाका

फायर विभाग के एक अधिकारी के बताया, "कल रात करीब 10:30 बजे हमें स्थानीय लोगों से फोन आया कि एक फार्मा कंपनी में धमाका हुआ है। चौतुप्पल से एक फायर गाड़ी और दूसरी जगहों से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। यह घटना यादाद्री-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव में हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुई। दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

धमाके के बाद प्लांट में लगी आग

पुलिस के अनुसार, घटना नाइट शिफ्ट के दौरान कर्मचारियों के काम बदलने के समय हुई। जोरदार धमाके के साथ प्लांट के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। मौके पर दो कर्मचारियों की तत्काल मौत हो गई, जबकि नौ अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दोनों 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका रिएक्टर में हुआ है।  धमाके का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  कनाडा में एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे में चाकूबाजी, दो लोग घायल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड