अपडेटेड 11 December 2024 at 14:14 IST

केरल: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के मकान में चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

केरल के कोल्लम जिले में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के घर पर हुई चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Suresh Gopi, Malayalam actor
Union Minister Suresh Gopi | Image: IMDb

केरल के कोल्लम जिले में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के घर पर हुई चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इराविपुरम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गोपी के घर के पास एक ‘शेड’ से पुरानी वस्तुओं की चोरी के मामले की जांच के तहत एक दिन पहले 18 और 20 आयुवर्ग के संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।

पुलिस के अनुसार यह कथित घटना हाल ही में उस समय हुई जब गोपी के परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार के बेगूसराय में फिर पी गई 'मौत की शराब', 2 ने तोड़ा दम

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 December 2024 at 14:14 IST