जम्मू कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, सेना ने घुसपैठ कर रहे दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर; हथियार बरामद

Jammu Kashmir News: सेना ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Army killed Two Pakistani terrorists in Poonch
Indian Army killed Two Pakistani terrorists in Poonch | Image: ANI

Poonch Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया है। सेना ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं। आतंकवादियो के पास से भारतीय सेना ने हथियार भी बरामद किए हैं।

पुंछ के खारी करमारा सेक्टर से 3-4 आतंकवादियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ की कोशिश की थी। सीमा पर अलर्ट भारतीय सेना के जवानों ने इस घुसपैठ को लेकर तुरंत एक्शन लिया और उसे नाकाम किया। गोलीबारी करते हुए सेना ने दो आतंकवादी मार गिराए। बाकी आतंकवादी को पकड़ने के लिए सेना ऑपरेशन चला रही है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने इसकी पुष्टि की है।

भारी गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए- सेना

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा- 'गुरुवार रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों पर तुरंत हमला किया, जिसके बाद भीषण और भारी गोलीबारी शुरू हो गई। रात भर ऑपरेशन जारी रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए। अब तक इलाके की तलाशी में कई हथियार और युद्ध जैसे सामान बरामद हुए हैं। ऑपरेशन जारी है।'

पिछले हफ्ते पुंछ में पकड़ा गया एक घुसपैठिया

पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भारतीय सेना की रोमियो फोर्स के साथ संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से व्यक्ति को अवैध घुसपैठ के आरोप में पकड़ा था। मोहम्मद यासिर फैज नाम के व्यक्ति को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास से पकड़ा गया। 25 जनवरी को एलओसी से घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने ये कार्रवाई की। सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया और व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा में अकील गिरफ्तार, पाकिस्तानी मौलाना के साथ जुड़ा है कनेक्शन

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड