समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत, छह घायल

महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक एसयूवी पलटने और उसे पीछे से एक अन्य वाहन के टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Death
Death | Image: Freepik

 महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक एसयूवी पलटने और उसे पीछे से एक अन्य वाहन के टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिंधखेड़ राजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे उस समय हुई जब वाहन यवतमाल से श्रद्धालुओं को लेकर शिर्डी की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि वाहन का एक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया और इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने भी वाहन को टक्कर मार दी।

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विद्या साबले और मोतीराम बोरकर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए छह लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड