हिमाचल के ऊना में रील बनाने के दौरान दो लड़के नहर में गिरे, मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Badarpur Shocker: Family Of Three Found Dead In Suspected Suicide Pact, Decomposed Bodies Recovered
नहर में गिरने से मौत | Image: Representational

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया। इस घटना में दोनों लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जोल के सोहारी इलाके में मंगलवार शाम चार किशोर नहाने के लिए नहर में गए थे। नहाने के बाद 16 वर्षीय सक्षम ठाकुर रील बना रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर गया।

उसने बताया कि ठाकुर को बचाने की कोशिश में अद्विक परमार (17) भी गिर गया। पुलिस ने बताया कि उनके साथ मौजूद दो अन्य किशोर मौके से भाग गए। पुलिस के मुताबिक, ठाकुर की मौत हो गई, जबकि परमार पानी से बाहर आया और उसने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। परमार को पहले एक निजी अस्पताल और फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस दल ने ठाकुर की तलाश के लिए स्वान दस्ते और ड्रोन की मदद ली। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ठाकुर का शव बरामद किया। ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड