अपडेटेड 29 November 2024 at 22:53 IST

Chandigarh Blast: क्लबों के बाहर बम फेंकने वाले 2 आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

26 नवंबर को सुबह-सुबह नाइट क्लब के बाहर धमाके हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह ब्‍लास्‍ट De.orra नाइट क्लब के बाहर हुआ था। क्लब के शीशे भी टूटे थे।

Follow : Google News Icon  
chandigarh bomb blast
chandigarh bomb blast | Image: Republic

Chandigarh Blast News: चंडीगढ़ के 2 क्लबों में ब्लास्ट मामले से जुड़ी खबर है। दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। हिसार से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद हुई।

आरोपियों की अजीत और विनय के तौर पर हुई है। अजीत हिसार के खरड़ और विनय गांव देवा का रहने वाला है। विनय की उम्र 21 साल है। वहीं, अजीत पर पहले आर्म्स एक्ट पर केस दर्ज है।

दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

चंडीगढ़ ब्लास्ट के आरोपियों को पकड़ने के लिए हिसार STF और चंडीगढ़ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। बम धमाकों की जांच कर रही टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए हरियाणा के हिसार पहुंची थीं। इस दौरान बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। घिरने के बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस के दो एसआई संदीप और अनूप बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से बच गए।

वहीं, मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली भी लगी, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों को इलाज के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertisement

गोल्डी बराड़ ने ली थी जिम्मेदारी, फिर...

बता दें कि नाइट क्लबों के बाहर हमले की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए ली थी। इसमें कहा गया था कि क्लब के मालिकों ने प्रोटेक्शन मनी नहीं दी जिसके चलते उन्होंने धमाके किए हैं। हालांकि बाद में पोस्ट को डिलीट कर दी गई।

सुबह-सुबह हुए थे क्लब के बाहर ब्लास्ट

गौरतलब है कि मंगलवार (26 नवंबर) को सुबह-सुबह नाइट क्लब के बाहर धमाके हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह ब्‍लास्‍ट De.orra नाइट क्लब के बाहर हुआ था। पहले बताया जा रहा था कि धमाका रैपर बादशाह के नाइट क्लब Seville के बाहर हुआ है लेकिन पुलिस ने इससे इनकार कर दिया। हालांकि De.orra के बगल में ही बादशाह का नाइट क्लब Seville है।  घटना में नाइट क्लब के शीशे भी टूटे गए हैं। क्लब के कर्मचारी पूर्ण चंद ने बताया था कि दो धमाके हुए हैं। रात को करीब 3 बजकर 15 मिनट पर धमाके हुए हैं और गेट के शीशे टूटे हैं। दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने सेक्टर-51 के रहने वाले अर्जुन ठाकुर नाम के एक शख्स को बी गिरफ्तार किया था। उसे दि'ओरा क्लब संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में अरेस्ट किया गया। उसका भी बम धमाकों में कनेक्शन सामने आया था। मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: 'पूछेगी जब अदालत, पत्थर गवाही देंगे...', जामा मस्जिद में घुसते ही दिखे कमल और त्रिशूल के चिन्ह

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 November 2024 at 22:53 IST