3 नोटिस के बाद भी थाने नहीं पहुंचीं ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, पुलिस के दावे को बता रही झूठा, अब कमिश्नर बोले- हम जल्द से जल्द...

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए भोपाल पुलिस ने तीन नोटिस भेजने का दावा किया है, लेकिन वो इसको नकार रही हैं। अब तक गिरिबाला पूछताछ के लिए थाने नहीं पहुंची हैं।

Follow : Google News Icon  
Twisha Sharma Death Case
ट्विशा शर्मा मौत मामला | Image: ANI, X

Twisha Sharma Death Case: भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें पूछताछ के लिए तीन नोटिस जारी किए, लेकिन वे पूछताछ के लिए अब तक पेश नहीं हुई है। दूसरी ओर, गिरिबाला सिंह पुलिस के इस दावे को नकार रही हैं। अब भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय झा ने कहा है कि हम जल्द से जल्द उनसे इस मामले में पूछताछ करना चाहते हैं।

उन पर गंभीर अपराधों का आरोप है- पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने उन्हें (गिरिबाला सिंह) तीन नोटिस जारी किए हैं। अब वह इससे इनकार कर रही हैं, यह एक अलग बात है। लेकिन हमने नोटिस तामील कराए थे। उन पर गंभीर अपराधों का आरोप है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द उनसे पूछताछ की जाए। 

उन्होंने कहा कि हमें एक प्रक्रिया का पालन करना होता है। हमने कोर्ट में अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए भी एक नोटिस लगाया है, इसमें कोई चूक नहीं है। हमने अपनी जांच निष्पक्ष और पूरी तरह से सही तरीके से की है, और सब कुछ रिकॉर्ड पर है।

समर्थ को पनाह देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

ट्विशा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी और कोर्ट में पेशी पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि सबसे पहले, हम उसका मेडिकल करवाएंगे और कोर्ट से PR (पर्सनल रिकॉग्निशन बॉन्ड) फाइल करेंगे। हम 7 दिन की रिमांड मांगेंगे। उसे रात में काफी देर से लाया गया था। कुछ प्रक्रियाओं में अभी भी समय लगता है। हम उससे आगे की पूछताछ करेंगे और उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि जब उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी, अगर यह बात सामने आती है कि किसी ने उसे पनाह दी थी, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हुआ यह था कि वह जबलपुर में कोर्ट में सरेंडर करने आया था, लेकिन कोर्ट ने उसे सरेंडर करने की इजाजत नहीं दी। इसी बीच, मेरी टीम भी वहां मौजूद थी। फिर, मेरी टीम ने जबलपुर पुलिस टीम की मदद से उसे हिरासत में ले लिया।

Advertisement

पोस्टमार्टम के लिए AIIMS दिल्ली से टीम आएगी भोपाल

पुलिस कमिश्नर ने AIIMS दिल्ली के उस आरोप पर भी जवाब दिया कि उन्हें ट्विशा शर्मा के शव के दूसरे पोस्टमॉर्टम के संबंध में अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को पत्र लिखा है। हम GAD के साथ समन्वय कर रहे हैं और टीम को जल्द से जल्द यहां लाने की कोशिश कर रहे हैं। GAD भी वहां अपना काम कर रहा है, और हम भी GAD के संपर्क में हैं। AIIMS दिल्ली से एक टीम भोपाल आएगी।

मौत से चंद घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में तीन घंटे रुकी थीं ट्विशा

इसके अलावा ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया और बेहद अहम CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज 12 मई ट्विशा की मौत से कुछ घंटे पहले का बताया जा रहा है। इसमें वह ब्यूटी पार्लर में नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, ट्विशा ने उस दिन करीब तीन घंटे तक पार्लर में रुककर हेड मसाज लिया। इस दौरान वे काफी शांत और सामान्य दिख रही हैं। उसके चेहरे पर किसी तरह का तनाव या मानसिक परेशानी नजर नहीं आ रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जेल जाने के लिए तैयार रहें हुमायूं कबीर...', 'गाय की कुर्बानी' वाले बयान पर नहीं थम रहा बवाल, AJUP अध्यक्ष पर BJP नेताओं का तीखा हमला

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड