ट्विशा केस में गिरिबाला सिंह और समर्थ को मिल रही VVIP ट्रीटमेंट, इस बहाने मां-बेटे जेल के हॉस्पिटल में हुए शिफ्ट, पूर्व जज सास ने दिया ये हवाला

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाल सिंह और पति समर्थ सिंह को जेल में भी VVIP मिले ट्रीटमेंट इसके लिए उनके वकील ने पहले ही Groundwork तैयार कर ली थी। जानें किन कारणों का हवाला देकर दोनों को अस्पताल में किया गया शिफ्ट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma death case
Twisha Sharma death case | Image: Republic

एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को जेल में विशेष सुविधाएं देने का आरोप लग रहा है। मंगलवार शाम जेल पहुंचने के बाद दोनों को सामान्य कैदियों की तरह अलग-अलग बैरकों में रखा गया था, जेल प्रशासन ने दोनों को बकायदा कैदी नंबर और बैरक अलॉट कर दिए थे। मगर उसके अगले ही दिन दोनों को उन्हें जेल के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरिबाला सिंह को सुरक्षा कारणों और समर्थ सिंह को चोट का हवाला देकर यह सुविधा दी गई है। अब दोनों को जेल के हॉस्पिटल में   VVIP ट्रीटमेंट देने की बात सामने आ रही है। दोनों के लिए बेड से लेकर अच्छे खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है।  CBI की विशेष अदालत द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को भोपाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट किय गया है।

गिरिबाल और समर्थ सिंह को VVIP ट्रीटमेंट देने का आरोप

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाल सिंह और पति समर्थ सिंह को जेल में भी VVIP ट्रीटमेंट मिले इसके लिए उनके वकील ने पहले ही Groundwork तैयार कर ली थी। वकील ने  कोर्ट को बताया था कि मीडिया कर्मियों की भीड़ में किसी व्यक्ति ने समर्थ सिंह के पैर को कुचल दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। इसलिए उनकी मेडिकल जांच और इलाज की जरूरत है।  

पूर्व जज सास ने दिया ये हवाला

वहीं, पूर्व जज गिरिबाला सिंह के मामले में वकील ने कोर्ट को बताया कि जिस सेंट्रल जेल में उन्हें भेजा जा रहा है, वहां कई ऐसे कैदी बंद हैं जिनके मामलों में फैसला गिरिबाला सिंह ने ही सुनाया था। ऐसे में उनकी जान को खतरा हो सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें अलग रखने की मांग की गई।  

Advertisement

बैरक से निकालकर जेल अस्पताल में किया गया शिफ्ट

अब दोनों आरोपियों को बैरक से निकालकर जेल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां वे आराम कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या हाई-प्रोफाइल आरोपी होने के कारण उन्हें आम कैदियों से अलग VVIP व्यवहार दिया जा रहा है।  

14 दिन की न्यायिक हिरासत में गिरिबाल और समर्थ 

बता दें कि भोपाल में पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव ससुराल के टेरेस पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की जांच अब CBI कर रही है। CBI की पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद 2 जून को गिरिबाला और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया था। CBI ने दोनों आरोपियों की रिमांड आगे के लिए नहीं मांगी। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने बाद  विशेष अदालत ने गिरिबाला और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई दिल्‍ली अग्निकांड की कहानी, लोग मौत से लड़...

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड