Tulsi Vivah 2023: इस साल कब है तुलसी विवाह? नोट कर लें डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
Tulsi Vivah 2023: इस साल तुलसी विवाह किस तारीख को है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा, आप यहां जान सकते हैं।

Tulsi Vivah 2023 Date: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि कार्तिक माह में आने वाले देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जाग जाते हैं, जिसके बाद इसी दिन उनके शालिग्राम रूप का विवाह मां तुलसी जी से होता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- कब है तुलसी विवाह?
- नोट कर लें तारीख
- ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
ऐसे में हर साल तुलसी विवाह के दिन भक्त मंदिरों और घरों में मां तुलसी (Mata Tulsi) और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाते हैं। वहीं, कुछ लोग द्वादशी पर भी तुलसी विवाह करवाते हैं। सनातन धर्म में तुलसी विवाह के पर्व के साथ ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस साल तुलसी विवाह किस तिथि को पड़ रहा है, साथ ही जानते हैं पूजा के शुभ मुहूर्त के समय के बारे में।
तुलसी विवाह की तिथि (Tulsi Vivah 2023 Date)
जैसा कि पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह की एकादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह पर्व होता है। ऐसे में इस साल ये तिथि 22 नवंबर की रात 11 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 23 नवंबर की रात 9 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं, द्वादशी तिथि इस बार 23 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर शाम 7 बजकर 6 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में द्वादशी तिथि यानी 24 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा।
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त (Tulsi Vivah ka Shubh Muhurt)
अब अगर तुलसी विवाह पूजन के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो 24 नवंबर की सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक पहला मुहूर्त रहेगा। इसके बाद पूजा का अगला शुभ मुहूर्त देपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। यानि कि आप 24 नवंबर के दिन दो शुभ मुहूर्त में तुलसी विवाह पूजन कर सकते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें : सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो हो जाएं सावधान, बिगड़ सकती है सेहत; मेंटल हेल्थ को भी हो सकता है नुकसान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।