Tulsi Tips: आंगन या बालकनी कहां लगाना चाहिए तुलसी का पौधा? जाने इसके अचूक उपाय

तुलसी का पौधा न सिर्फ पूजनीय है बल्कि ये अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते हैं तुलसी से जुड़े कुछ उपायों के बारे में....

Follow : Google News Icon  
Tulsi Vastu Tips
Tulsi Vastu Tips | Image: self

Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म के लगभग सभी घरों में तुलसी का पौधा मिलेगा। इसे बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा अतिप्रिय है। कहते हैं इसमें भगवान विष्णु का वास होता है, जिसकी वजह से तुलसी की पूजा की जाती है, लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। दरअसल, ये सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारणों से भी जाना जाता है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को खत्म कर सकती है। ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • कहां लगाना चाहिए तुलसी का पौधा?
  • तुलसी के सेहत से जुड़े उपाय?

कहां लगाना चाहिए तुलसी का पौधा?

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर तुलसी का पौधा घर के किस हिस्से में लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। आप इन दोनों ही हिस्सों में लगा सकते हैं। इसके साथ ही सुबह तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शाम के समय तुलसी में घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी के सेहत से जुड़े उपाय?

वास्तु के मुताबिक तुलसी में कई औषधीय और चमत्कारी गुण होते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। वहीं अगर इसके पानी से जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो ये भी बहुत ही लाभकारी हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से उपाय हैं।

Advertisement

लंबी बीमारी के लिअगर घर में कोई सदस्य लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहा है तो उसपर नियमित रूप से तुलसी के पानी का छिड़काव करें। इससे बीमारी जल्दी ही ठीक हो जाएगी।

तरक्की के लिए
अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपकी तरक्की के रास्ते नहीं खुल रहे हैं, तो इसके लिए तुलसी के पत्तों को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें। बाद में इस पानी का छिड़काव अपने दफ्तर, दुकान या कारखाने पर सुबह-शाम पूजा के बाद करें। इससे कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

Advertisement

पॉजिटिव एनर्जी के लिए
रातभर तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोएं। फिर हर दिन सुबह-शाम पूजा के बाद इस पानी का पूरे घर में छिड़काव करें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भगवान की खास कृपा के लिए
तुलसी के पानी से लड्डू गोपाल को स्नान कराना बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण को अगर तुलसी से स्नान कराते हैं तो जातक पर उनकी खास कृपा होती है।

यह भी पढ़ें... Kaale Til Ke Upay: शनिवार को करें काले तिल के ये उपाय, आर्थिक,शारीरिक और मानसिक समस्याएं होंगी दूर!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Parama Ekadashi 2023: परमा एकादशी के दिन भूलकर भी न करे ये काम, नहीं तो विष्णु जी.....

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड