प्लेन क्रैश में अजीत पवार की मौत का सच जल्द आएगा सामने, भतीजे रोहित पवार ने CM फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे से मुलाकात पर लगाई ये गुहार

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बारामती प्लेन क्रैश की घटना पर कहा, निश्चित तौर पर अजीत पवार की मौत का जो सच होगा वो सामने आएगा। ये हम सब के लिए बड़ा झटका है।

Follow : Google News Icon  
 Eknath Shinde & Ajit Pawar
Eknath Shinde & Ajit Pawar | Image: Republic

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार(Ajit Pawar) के विमान हादसे की जांच जारी है। जांच एजेंसियों के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार भी घटना की जांच कर रही है। विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार घटना की सही जांच की लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने मामले में विमानन कंपनी VSR वेंचर्स के मालिक वी के सिंह की भूमिका और उनके बयानों पर गंभीर सवाल उठाए थे। अब उनकी मांग पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आई है।

रोहित पवार (Rohit Pawar) ने इस विमान दुर्घटना मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। शरद पवार गुट के नेता ने बारामती हादसे के बाद कई बार इसकी जांच को लेकर सवाल उठा चुके हैं। वो इस हादसे को महज दुर्घटना नहीं मानते हैं। उन्होंने इस हादसे को साजिश का आरोप लगाया है। बीते दिनों उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान बारामती विमान हादसे की जांच पर गंभीर चिंता जताई थी। वहीं, उनकी मांग पर अब एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आई है।

जो सच होगा वो सामने आएगा-एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बारामती प्लेन क्रैश की घटना पर कहा, "रोहित पवार मुझसे भी मिले, वे मुख्यमंत्री से भी मिले। उनकी यही मांग है कि इस मामले की सही जांच होनी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार भी इसकी जांच कर रही है, एजेंसियां भी इसकी जांच कर रही है और केंद्र सरकार भी इसकी जांच कर रही है। अजीत पवार की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हम सभी के लिए बहुत बड़ा हादसा हो गया। सच सामने आना चाहिए ऐसी रोहित पवार की मांग है। उस ओर सभी एजेंसियां काम कर रही हैं। निश्चित तौर पर जो सच होगा वो सामने आएगा।"

शुरुआती रिपोर्ट में हुआ ये खुलासे

बता दें कि अजित पवार  को ले जा रहे विमान दुर्घटना की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम थी, जो VFR (विजुअल फ्लाइट रूल्स) उड़ानों के लिए निर्धारित न्यूनतम मानक 5 किलोमीटर से काफी नीचे थी। वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का Learjet 45XR विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। यह एक नॉन-शेड्यूल्ड चार्टर फ्लाइट थी, जिसमें अजित पवार समेत दो पायलट, एक केबिन अटेंडेंट और दो पैसेंजर सवार थे।

Advertisement

अजित पवार समेत 4 की हुई थी मौत

विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह करीब 8:10 बजे उड़ान भरी थी और बारामती पहुंचते हुए रनवे 11 पर लैंडिंग की कोशिश की। हालांकि, कम विजिबिलिटी के कारण पहली अप्रोच में गो-अराउंड (उड़ान रद्द कर दोबारा प्रयास) किया गया। दूसरी अप्रोच के दौरान विमान रनवे के बाएं तरफ क्रैश हो गया, जिससे आग लग गई और सभी सवारों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव ने तेजस्वी पर फोड़ा राज्यसभा चुनाव में हार का ठिकरा

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड