ओवरहेड तार में खराबी के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित

महाराष्ट्र में रत्नागिरी स्टेशन के नजदीक कोंकण रेलवे मार्ग पर ‘ओवरहेड’ तार में खराबी आ जाने के कारण शनिवार को लगभग एक घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं।यह घटना मुंबई से करीब 365 किमी दूर आदिवली में दोपहर करीब 12:35 बजे हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Konkan Railway route
कोंकण रेलवे मार्ग | Image: X/ @VisitUdupi

महाराष्ट्र में रत्नागिरी स्टेशन के नजदीक कोंकण रेलवे मार्ग पर ‘ओवरहेड’ तार में खराबी आ जाने के कारण शनिवार को लगभग एक घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। यह घटना मुंबई से करीब 365 किमी दूर आदिवली में दोपहर करीब 12:35 बजे हुई।

Advertisement

एक अधिकारी ने कहा कि एक घंटे से अधिक समय के बाद सेवा बहाल की दी गई। हालांकि, इस मार्ग की ज्यादातर रेलगाड़ियां तीन से चार घंटे की देरी से चल रही हैं। कोंकण रेलवे को दोपहर करीब 12.35 बजे ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) तार में खराबी का सामना करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सेवा लगभग 13.55 बजे फिर से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि आदिवली में ‘सिंगल लाइन’ पर फंसी कई रेलगाड़ियों को उचित स्थान पर पहुंचाने के लिए डीजल इंजन भेजे गए।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड