अपडेटेड 17 August 2024 at 09:22 IST
Breaking: यूपी के कानपुर में ट्रेन हादसा, साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतरे
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।
- भारत
- 3 min read
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास 19168 साबरमती एक्सप्रेस के लगभग 20 कोच पटरी से उतर गए। यह ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के पास आधी रात करीब 2:30 बजे ट्रेन डिरेल हो गई। इस हादसे में जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
राहत और बचाव कार्य जारी
ड्राइवर के मुताबिक, बोल्डर इंजन से टकराया है, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए इंतजाम कर रहा है। यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था की जा रही है। बस से सभी यात्रियों को कानपुर भेजा जाएगा। दुर्घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। वहीं हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत के बाद सेवाओं को बहाल किया जाएगा।
मदद या जानकारी के लिए संपर्क करें
वहीं हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
Advertisement
प्रयागराज 0532-2408128
0532-2407353
कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
मिर्जापुर 054422200097
इटावा 7525001249
टुंडला 7392959702
अहमदाबाद 07922113977
बनारस सिटी 8303994411
गोरखपुर 0551-2208088
हादसे के चलते कुछ ट्रेनों को कैंसिल और कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है।
Advertisement
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
- 01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ) JCO 17.08.24
- 11109 (वी झाँसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24
- 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24
- 01814/01813 (कानपुर-वी झाँसी) JCO 17.08.24
- 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24
- 01889/01890 (ग्वालियर-भिण्ड) JCO 17.08.24
इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट
- 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झाँसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी
- 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी
- 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 August 2024 at 06:32 IST