कानपुर में ट्रेन हादसा, चौराचौरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, यात्रियों में हड़कंप, रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जा रही 15003 अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से निकलते ही पटरी से उतर गई। प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Bharat Breaking News
इस वक़्त की बड़ी ख़बर | Image: Republic Bharat Breaking News

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जा रही 15003 अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को स्टेशन से निकलते ही हादसे का शिकार हो गई। प्लेटफार्म नंबर 7 के पास ट्रेन के करीब चार कोच अचानक पटरी से उतर गए। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसा होते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे।

फिलहाल, रेलवे की टीम बेपटरी हुए डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने और ट्रैक को साफ करने के कार्य में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड