अपडेटेड 18 October 2025 at 14:50 IST

BREAKING: महाराष्ट्र के नंदुरबार में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी; 8 की मौत

महाराष्ट्र के नंदुरबार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के नंदुरबार में दीवाली से महज दो दिन पहले खुशियां मातम में बदल गईं। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

नंदुरबार के चांदसैली घाट में आज, शनिवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी जिसकी वहज से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे  में अब तक 8 लोगों ने दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हादसे पर क्या बोली पुलिस?

नंदुरबार पुलिस के अनुसार, नंदुरबार जिले के शहादा पुलिस क्षेत्राधिकार में एक दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना नंदुरबार के चंदशाली घाट पर एक वाहन के गिरने से हुई। आठ अन्य घायल हुए हैं और उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

अब तक की जानकारी के मुताबिक, घाट पर चढ़ाई के दौरान चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना भयावह रहा कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी में सवार श्रद्धालु बाहर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी में पीछे की ओर बैठे श्रद्धालु दब गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  

Advertisement

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल सभी घायलों को तलोदा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आग, सांसदों के हैं फ्लैट

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 October 2025 at 14:29 IST