हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, लिफ्ट में फंस जाने से एक बच्चे की मौत

हैदराबाद में एक इमारत की लिफ्ट में कथित रूप से फंस जाने पर साढ़े चार साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Tragic accident in Hyderabad, a child died after getting stuck in a lift
Tragic accident in Hyderabad, a child died after getting stuck in a lift | Image: istock

हैदराबाद में एक इमारत की लिफ्ट में कथित रूप से फंस जाने पर साढ़े चार साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शहर में एक माह में यह इस प्रकार की दूसरी घटना है।

आसिफ नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात चार मंजिला इमारत में हुई, जो एक निजी पुरुष ‘पीजी हॉस्टल’ है। अधिकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता नेपाल से हैं और उसके पिता चार माह से एक इमारत में चौकीदार के तौर पर काम कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को उसकी मां और कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चे को लिफ्ट में फंसा हुआ पाया।

इस घटना की सूचना मिलने पर एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खेलते समय बालक लिफ्ट के अंदर चला गया तथा उसी समय किसी ने बटन दबा दिया । ऐसे में जब लिफ्ट उठने लगी तो यह बच्चा पहली मंजिल और लिफ्ट के गेट के बीच फंस गया तथा दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकाल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ या फिर लिफ्ट में कोई तकनीकी समस्या थी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक फरवरी में एक अपार्टमेंट परिसर में ‘एलीवेटर शाफ्ट’ और दीवार के बीच छह वर्षीय बच्चा फंस गया था और बाद में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: मनमानी करने पर BCCI ने दी बड़ी सजा, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन, चौंकाने वाली वजह

Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड