देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; दो लोगों की मौत

उत्तराखंड में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Devprayag Accident: उत्तराखंड के देवप्रयाग में आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक मारुति सुजुकी वैगनआर (HR-68 C 1242) ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। कार नियंत्रण खोने के बाद सड़क से सीधे लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरते हुए नदी के किनारे जा पहुंची। हादसे के वक्त कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।

तीन घायलों को निकाला गया बाहर

इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की ब्यासी और श्रीनगर टीमें पहुंचीं। राहत बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जिला पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय निवासियों ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे तीन घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

कार चालक और बुजुर्ग महिला की मौत

इस भीषण हादसे में कार के चालक अनिल और एक 72 साल की बुजुर्ग महिला सत्येश्वरी देवी की जान नहीं बचाई जा सकी। इन दोनों के शवों को ऊपर लाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दोनों शवों को राफ्ट के सहारे नदी पार कराकर देवप्रयाग पहुंचाया गया। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए और पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

Advertisement

हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस प्रशासन हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुट गया है कि आखिर कार अचानक कैसे अनियंत्रित हुई। उधर, अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है। इस भयंकर हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा गया है।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: इंडिया गेट पर हिरासत और 2 घंटे बाद रिहाई... अंकिता के माता-पिता ने दी आंदोलन की चेतावनी, आखिर क्या है पूरा मामला?

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड