छत्रपती संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा, ऑटो रिक्शा में बुरी तरह फंसा ड्राइवर का शरीर; शीशा काटकर निकालनी पड़ी लाश

छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें ऑटो रिक्शा बुरी तरह पिचक गया। हादसा इतना भयंकर था कि ड्राइवर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

Follow : Google News Icon  

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर-अहिल्यानगर रोड पर भयानक हादसा हुआ है। अहिल्यानगर की ओर जा रहा यात्रियों से भरा एक ऑटो रिक्शा पलट गया, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस हादसे में रिक्शा बुरी तरह पिचक गया। रिक्शा ड्राइवर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। ड्राइवर का शव बुरी तरह फंस गया। उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

शीशा काटकर निकाला गया शव

बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा छत्रपती संभाजीनगर-अहिल्यानगर पर देर रात करीब 2 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और पदमपुरा अग्निशमन केंद्र की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद अंदर फंसे ड्राइवर के शव को ऑटो का शीशा काटकर बाहर निकाला गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान रईस हासिम शेख (रिक्शा ड्राइवर) और रुक्मिणी येंगे के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान शीतल मोरे और पायल वर्दे के रूप में हुई।

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ।

यह भी पढ़ें: BREAKING: खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत
 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड