अपडेटेड 22 December 2025 at 20:27 IST
World Top Languages List: दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है? कौन से पायदान पर है हिंदी
दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली टॉप 10 भाषाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। ये आप को बता दें कि टॉप 10 की लिस्ट में हिंदी तो है लेकिन पहले और दूसरे स्थान पर नहीं है। अहम सवाल ये कि हिंदी दुनिया में कितने लोग बोलते हैं?
- भारत
- 2 min read

Top 10 Languages World: दुनिया भर में 7,000 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन ग्लोबलाइजेशन, इंटरनेट, व्यापार और यात्रा की वजह से कुछ ही भाषाएं ऐसी है जो सबसे ज्यादा बोली जाती हैं। 2025 में सबसे ज्यादा बोली गई सबसे पॉपुलर 10 भाषाओं के बारे में हम बताने जा रहा है। कुल बोलने वालों (मातृभाषा प्लस दूसरी भाषा के रूप में) की गिनती में अंग्रेजी सबसे ऊपर है। यह बिजनेस, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी की भाषा बन चुकी है। भारत की बात की जाए तो यहां विविधता गजब की है। हिंदी और बंगाली जैसी भाषाएं दुनिया में बोली जाने वाली टॉप 10 भाषाओं में जगह बना चुकी हैं। बता दें उर्दू, मराठी और तेलुगु भी ग्लोबल लेवल पर मजबूत हैं। ये भारत की सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय ताकत को दिखाती है कि वह कितनी बड़ी है।
टॉप 10 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं
अंग्रेजी (English): करीब 1.5 अरब स्पीकर्स
मंदारिन चीनी (Mandarin Chinese): करीब 1.2 अरब स्पीकर्स
हिंदी (Hindi): करीब 60.91 करोड़ स्पीकर्स
स्पैनिश (Spanish): करीब 55.85 करोड़ स्पीकर्स
स्टैंडर्ड अरबी (Standard Arabic): करीब 33.48 करोड़ स्पीकर्स
फ्रेंच (French): करीब 31.19 करोड़ स्पीकर्स
बंगाली (Bengali): करीब 28.43 करोड़ स्पीकर्स
पुर्तगाली (Portuguese): करीब 26.66 करोड़ स्पीकर्स
रूसी (Russian): करीब 25.34 करोड़ स्पीकर्स
इंडोनेशियाई (Indonesian): करीब 25.24 करोड़ स्पीकर्स
ये नंबर्स कुल स्पीकर्स पर आधारित हैं। मंदारिन चीनी में सबसे ज्यादा नेटिव स्पीकर्स (लगभग 1 अरब से ज्यादा) हैं, जबकि अंग्रेजी दूसरी भाषा के रूप में सबसे पॉपुलर है। अंग्रेजी 188 देशों में बोली या समझी जाती है, जो इसे ग्लोबल कम्युनिकेशन का किंग बनाती है।
भारत की दो भाषाएं टॉप 10 में शामिल
भारत के लिए खुशी की बात है कि हिंदी तीसरे और बंगाली सातवें नंबर पर हैं। इससे देश की पॉपुलेशन और कल्चरल इन्फ्लुएंस साफ झलकता है। नई भाषा सीखना सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि नई संस्कृतियां और जॉब ऑपर्च्युनिटीज भी खोलता है। अगर आप कोई भाषा सीखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट गाइड है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 20:27 IST