Weather Update Today: दिल्ली-UP-बिहार को भीषण गर्मी और लू से मिली राहत, कहीं आंधी-तूफान तो कहीं पड़ेंगे ओले; IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: दिल्ली-यूपी-बिहार जैसे राज्यों में भीषण गर्मी और लू से राहत मिल गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 13 राज्यों से ज्यादा राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update Today 29 May 2026
Weather Update Today 29 May 2026 | Image: AI/ Republic

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के अंदर 13 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मई के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इस दौरान 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर भारत से धीरे-धीरे खत्म हो रहा लू का असर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में लू की स्थिति अब कमजोर पड़ रही है। वहीं अगले 24 घंटे के अंदर मध्य भारत में भी गर्म हवाओं का प्रभाव कम होने की संभावना है। इसके साथ ही कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। IMD ने 1 से 4 जून के बीच पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मॉनसून की रफ्तार हुई तेज

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों तथा उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में अगले दो दिन बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 30 मई से 1 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम रह सकता है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। प्रयागराज, कानपुर, गाजीपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और बांदा समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

बिहार 

बिहार के पटना, राजगीर, सिवान और भागलपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पटना में 107 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई थीं।

Advertisement

राजस्थान

मौसम विभाग ने जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

झारखंड 

झारखंड में 30 और 31 मई को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में आंधी-बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। नेतरहाट में तेज हवाओं का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश

शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा और धर्मशाला समेत कई इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड

देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यहां 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है। श्रीनगर, जम्मू, रामबन, गुलमर्ग और सांबा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है

अब इन शहरों के तापमान पर भी डालें नजर

30 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुंबई में 34 और 31 डिग्री, चेन्नई में 36 और 28 डिग्री, कोलकाता में 35 और 28 डिग्री, लखनऊ में 33 और 25 डिग्री, पटना में 33 और 26 डिग्री, रांची में 31 और 23 डिग्री, भोपाल में 37 और 24 डिग्री, जयपुर में 35 और 24 डिग्री, शिमला में 22 और 16 डिग्री तथा नैनीताल में 25 और 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की आशंका जाताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  ‘दृश्यम 3’ के नाम दर्ज हुए 2 बड़े रिकॉर्ड, 9 दिनों में फिल्म के रिकॉर्ड

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड