Weather: दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें IMD का ताजा अपडेट
आज 15 जून को कुल 13 राज्यों के लिए IMD ने तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, UP, बिहार, राजस्थान समेत कई जगहों पर मौसम बदलता नजर आएगा। पढ़ें पूरी डिटेल
- भारत
- 2 min read

IMD weather forecast: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय समेत 13 राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
IMD के मुताबिक, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश का दौर रहेगा। इससे जलभराव, यातायात बाधित होने और भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। IMD ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में 19 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 15 से 17 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-60 km/h की तेज हवाएं चल सकती हैं। आज 15 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 39°C रहने की संभावना है।
बिहार और राजस्थान में बारिश का अलर्ट
बिहार के वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सारण, भोजपुर आदि जिलों में तेज हवाओं (50-70 km/h) के साथ बारिश का अलर्ट है। 16 जून को कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा में 15-20 जून तक आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।
Advertisement
इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम
यूपी की बात करें तो कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर जैसे पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पश्चिमी यूपी के मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी आदि में भी येलो अलर्ट है। 15 से 20 जून के बीच छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।
उत्तराखंड: हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है, बाकी कोई बड़ा अलर्ट नहीं।
हिमाचल प्रदेश: 15 जून और 18-20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश, 40-60 km/h हवाएं चलेंगी।
जम्मू-कश्मीर: छिटपुट बारिश और आंधी के असर हैं।
मुंबई: 33°C अधिकतम तापमान / 30°C न्यूनतम तापमान
कोलकाता: 36°C / 28°C
लखनऊ: 39°C / 28°C
पटना: 39°C / 29°C
Advertisement
यात्रा पर निकलने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि IMD का ताजा अपडेट जरूर चेक करें, क्योंकि भारी बारिश से फसल और यातायात पर असर पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।