‘आज के शासक अंग्रेजों से भी बदतर‘: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और समाज सुधारक भीमराव आंबेडकर की विरासत का अनादर करने का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kejriwal
Kejriwal | Image: X

प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और समाज सुधारक भीमराव आंबेडकर की विरासत का अनादर करने का आरोप लगाया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘आज के शासक अंग्रेजों से भी बदतर हैं।’ केजरीवाल यहां आप के ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे और राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव हारने के बाद यह उनकी दिल्ली में पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि भगत सिंह और आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए राजनीति में आई है।

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने दिल्ली में अपनी पार्टी की हालिया चुनावी हार की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह में अभिमन्यु के फंसने और धोखा खाने से की। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस तरह अभिमन्यु ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी, उसी तरह आप और अधिक मजबूती के साथ फिर से उभरेगी। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए आप मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, विधायक, पार्षद और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं सहित आप के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारे आदर्श बाबासाहेब आंबेडकर और भगत सिंह हैं। भगत सिंह कहते थे कि सिर्फ अंग्रेजों को हटाना ही काफी नहीं है, समाज का ढांचा बदलना होगा। नहीं तो गोरे अंग्रेज तो चले जाएंगे लेकिन काले अंग्रेज आ जाएंगे।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘बिलकुल यही हुआ है। आज के शासक अंग्रेजों से भी बदतर हैं।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता संभालने के 48 घंटे के भीतर ही भाजपा ने सरकारी दफ्तरों से भगत सिंह और आंबेडकर की तस्वीरें हटा दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले उनकी तस्वीरें लगाए जाने की निंदा की थी, लेकिन जब भाजपा ने उन्हें हटाया तो वह चुप रही। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या देश के लिए भगत सिंह से ज्यादा किसी ने बलिदान दिया है।’’

केजरीवाल ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान भी भगत सिंह को जेल से पत्र लिखने की इजाजत थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने (केजरीवाल ने) जेल में रहते हुए उपराज्यपाल को पत्र लिखा तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना को कथित तौर पर प्रतिबंधित करने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बस परिचालक अब महिलाओं को गुलाबी टिकट देने से मना कर रहे हैं, जब तक कि वे ‘ऐप’ डाउनलोड न करें। भाजपा पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? सुविधाओं में सुधार करने के बजाय वे मौजूदा सुविधाओं को छीन रहे हैं। अब तक उन्हें महिलाओं को 2,500 रुपये देना शुरू कर देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’

Advertisement

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं की जाएंगी, अब उन्होंने महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने की अनुमति क्यों दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि ‘आप’ संघर्ष से पैदा हुई है और पूरे देश में अपना मिशन जारी रखेगी। आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की हालिया चुनावी हार की तुलना भट्ठी में सोने को शुद्ध करने की प्रक्रिया से की।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड